मंदिर धोक लगाने गई पांच साल की बच्ची पर गिरी छत,दर्दनाक मौत – बीकानेर तहलका
Latest news

मंदिर धोक लगाने गई पांच साल की बच्ची पर गिरी छत,दर्दनाक मौत

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिसमें मंदिर में धोक लगाने गई पांच साल की बच्ची पर छत गिर गई। जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। जानकारी मिली है कि लूणकरनसर के सहनीवाला में शुक्रवार सुबह 11 बजे के बाद पांच साल की नंदिनी मंदिर में धोक लगाने गई थी। तभी अचानक मंदिर की छत गिर गई। नंदिनी के चोट भी आई और वो छत के नीचे दबी रही। काफी देर तक दबे रहने व बाहर नहीं निकलने के कारण भी उसका दम घुट गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसने दम तोड़ दिया था। नंदिनी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।पांच वर्षीय नंदिनी 3 बहनों में सब से बड़ी बहन थी। घटना के समय घर में सभी काम में लगे हुए थे। सभी अपने काम में जुटे थे तभी गिरने की आवाज आई। एक दम से धमाके की आवाज आई तो घर के अंदर बैठे लोग बाहर भाग कर आए। मलबे के नीचे देखा तो नंदिनी की चप्पल पूजा घर के आगे मिली। तब लगा कि वो मलबे में दबी हुई है। जैसे-तैसे आसपास के लोगों ने मलबा बाहर निकाला, तो वो घायल अवस्था में मिली। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने बताया कि पहले ही मौत हो चुकी है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp