राजस्थान कुम्हार समाज की डोर अब एड अशोक के हाथों में – बीकानेर तहलका
Latest news

राजस्थान कुम्हार समाज की डोर अब एड अशोक के हाथों में

बीपीएचओ राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करनाल में संपन्न तहलका न्यूज,बीकानेर। कुम्हार समाज के संगठन भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक करनाल हरियाणा में 18-19 फरवरी  को हरियाणा के करनाल में आयोजित की गई। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रजापति सतीश सरोहा ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी तथा विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश संयोजक प्रदेश अध्यक्ष, प्रकोष्ठ एवं प्रकल्पों के पदाधिकारी उपस्थित हुए। राष्ट्रीय सरक्षक सत्यनारायण प्रजापति ने राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर एडवोकेट अशोक प्रजापत बीकानेर को नियुक्ति करने की घोषणा की। बीपीएचओ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशन संवाल ने कहा कि समाज में शिक्षा व रोजगार क्षेत्र में कार्य होने बेहद आवश्यक है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक प्रजापत सामाजिक कार्यों में निरन्तर सक्रिय रहे हैं तथा भविष्य में भी समाजोत्थान के कार्य करते रहें। एडवोकेट अशोक प्रजापत के मनोनयन पर बीपीएचओ जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष त्रिलोकचंद गेधर, कोषाध्यक्ष आशुराम कुमावत, बादनूं सरपंच भंवरलाल नागा, महामंत्री अर्जुन कुमावत, श्रवण बोबरवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. श्रवण वर्मा, लूणाराम हवलदार, डॉ. बजरंग टाक, डॉ. शंकरलाल प्रजापति, पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, पुलिस निरीक्षक इंद्र कुमार, पार्षद नेनु राम कुचोरिया,पार्षद मानक कुमावत, दिलीप  जलंधरा आदि ने एडवोकेट अशोक प्रजापत को शुभकामनाएं प्रेषित की।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp