बीकानेर में तापमान गिरा : अधिकतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का – बीकानेर तहलका
Latest news

बीकानेर में तापमान गिरा : अधिकतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

तहलका न्यूज़,बीकानेर।  तेज गर्मी और तल्ख धूप से परेशान लोगों को फिलहाल कुछ राहत मिली है। बीते चौबीस घंटे में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट ने गुरुवार को तो राहत दी लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के बाद भी बीकानेर संभाग का चूरू जिला ही पश्चिमी राजस्थान में सबसे ज्यादा गर्म रहा।बीकानेर में पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, चूरू में अधिकतम पारा 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम पारा 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को मौसम साफ है और पिछले दो दिनों की तुलना में बादलवाही भी कम है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ का असर 18 व 19 अप्रैल तक ही था। मौसम विभाग ने भी इन दो दिनों में ही बारिश की उम्मीद जताई थी। अब एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू होगा। जो आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। अगला पश्चिमी विक्षोभ आने तक गर्मी और तेज होती जाएगी।

तूफान से नुकसान का आकलन

पिछले दिनों आए तूफान के कारण भारी नुकसान हुआ है। खाजूवाला में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जहां अनाज मंडी में पड़ी फसल तक खराब हो गई है। खाजूवाला तहसीलदार अब नुकसान का आकलन कर रहे हैं। पटवारियों को खेतों में हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। एक अनुमान के अनुसार मंडी में ही लाखों रुपए की फसल खराब हो गई।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp