शौर्य को न्याय के लिये लगाया जाम,फूकें टायर,पुलिस पर लगाएं ये आरोप – बीकानेर तहलका
Latest news

शौर्य को न्याय के लिये लगाया जाम,फूकें टायर,पुलिस पर लगाएं ये आरोप

तहलका न्यूज,बीकानेर। हरोलाई हनुमान मंदिर के पास नो एंट्री में घुसे ट्रक ने बालक को कुचल दिया। इस घटना के बाद रविवार को क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। रास्ता जाम करने के बाद टायर जलाया गया और अब आला अधिकारियों को मौके पर बुलाया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष वेद व्यास ने कहा है कि इस तरह के हादसे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस की मिलीभगत के कारण ही ऐसा हो रहा है। देहात अध्यक्ष जसराज सींवर ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत के चलते गंगाशहर क्षेत्र से भारी वाहन मोहता सराय की ओर आते हैं और धरणीधर मैदान के पास से होकर आगे पहुंच जाते हैं। ये ट्रक हरोलाई हनुमान मंदिर के पास से करमीसर की तरफ होकर जैसलमेर रोड पर आते हैं। कुछ डीजल बचाने के चक्कर में आम आदमी की जान खतरे में डाली जा रही है। शनिवार को यहां शौर्य स्वामी अपने नाना के साथ गया था। इस बीच ट्रक चालक ने शौर्य को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शौर्य स्वामी के नाना अनंत लाल स्वामी ने ट्रक चालक के खिलाफ नयाशहर थाने में मामला दर्ज करवाया है। इस पर ट्रक जब्त करने के अलावा कोई कार्य नहीं हुआ है। शौर्य अपने पिता पवन स्वामी इकलौती संतान थी।

मोहता सराय पर नो एंट्री आमतौर पर मोहता सराय पर गंगाशहर पुलिस व यातायात पुलिस के जवान खड़े रहते हैं। इसके बाद भी वहां से ट्रक निकलकर आगे कैसे आया? ये नो एंट्री एरिया है, पुलिस भी तैनात रहती है। भाजयुमो के नेता ये ही सवाल कर रहे हैं कि नो एंट्री पर किस सिपाही और निरीक्षक की ड्यूटी थी। ऐसे पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाना चाहिए।

डॉ. कल्ला ने जताया गहरा दु:ख  शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने बीकानेर शहर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम को निर्देश प्रदान किए हैं। बीकानेर शहर क्षेत्र में शनिवार को हरोलाई हनुमान जी के समीप एक ट्रक की टक्कर से बालक के दिवंगत हो जाने की घटना के संदर्भ में डॉ कल्ला ने जिला पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता करते हुए निर्देश दिए के नाल, नया शहर और गंगा शहर थाना क्षेत्रों में जो भी नो व्हीकल्स जॉन है,वहां निर्धारित नॉर्म्स के अनुसार यातायात संचालन की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इन थाना क्षेत्रों के प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई भी भारी वाहन निर्धारित नॉर्म्स का उल्लंघन ना करें किसके लिए यातायात पुलिस का जाब्ता महत्वपूर्ण प्वाइंट्स पर तैनात करते हुए यातायात नियमों की पालना कराई जाए ताकि बीकानेर शहर क्षेत्र में निवास करने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। डॉ. कल्ला से वार्ता में जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने अवगत किया की यूआईटी के साथ समन्वय करते हुए इन थाना क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को और दुरुस्त बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। डॉ. कल्ला कल की दुर्घटना पर गहरा दु:ख जताया और दिवंगत बालक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp