सतरंगी रंग में नजर आएं गणपति,राधा कृष्ण ने मचाया धमाल – बीकानेर तहलका
Latest news

सतरंगी रंग में नजर आएं गणपति,राधा कृष्ण ने मचाया धमाल

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के मंदिरों में होलाष्टक में अलग अलग नजारे देखने को मिल रहे है। जहां फागोत्सव की धूम से भगवान और भक्त भी सतरंगी रंगों में रंगे नजर आ रहे है। दाउजी रोड स्थित श्रीआदि गणेश मंदिर में रंग—बिरंगी गुलाल और राधा कृष्ण की धमाल के साथ प्रथम पूज्य रंगीले नजर आए। मौका था श्री आदि गणेश भक्त मंडल की ओर से आयोजित फागोत्सव का। जहां भक्तों के गणपति के संग जमकर पुष्पों और रंग की होली खेली। इस मौके पर पर प्रथम पूज्य का अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाकर गुलाल व पिचकारियों से झांकी सजाई गई। मंडल अध्यक्ष अविनाश व्यास ने बताया कि भगवान गजानंद को फाग गीतों के साथ पुष्पों की होली खेलाई गई ओर राबडिय़े का भोग लगाया जाएगा। वहीं कृष्ण राधिका ने फाग गीतों पर जमकर नृत्यों की प्रस्तुति दी। बाद में कृष्ण राधा को पुष्पों से होली खिलाई गई। उधर श्री श्याम बाबा संकीर्तन समिति द्वारा खाटू श्याम बाबा के मंदिर पर फागोत्सव आयोजन चल रहे है। जिसके तहत रोजाना अनेक कार्यक्रम रखे जाते है। इसी कड़ी में आज चंग पर भक्तों ने बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी। वहीं कल हवन का कार्यक्रम होगा। 4 मार्च को फागोत्सव मनाया जा एगा। जिसमें भक्त अपने भगवान के साथ फूलों की होली खेलेंगे। फागोत्सव में बाहर से आएं कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देगें। बाबा का भव्य दरबार सजेगा।

 
error: Content is protected !!
Join Whatsapp