राजस्थान से सर्दी की विदाई शुरू,15 फरवरी तक मौसम पूरी तरह  रहेगा शुष्क – बीकानेर तहलका
Latest news

राजस्थान से सर्दी की विदाई शुरू,15 फरवरी तक मौसम पूरी तरह  रहेगा शुष्क

जयपुर। राजस्थान से अब सर्दी की विदाई शुरू हो गई है। दिन और रात के टेम्प्रेचर लगातार बढ़ रहे है और कई शहरों में अधिकतम तापमान अब 30 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज होने लगे है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी अब 16 डिग्री सेल्सियस तक आ गए है। मौसम विशेषज्ञों 15 फरवरी तक राजस्थान में मौसम बिल्कुल शुष्क रहेगा और तापमान लगातार बढ़ेंगे। संभावना है 15 फरवरी तक राजस्थान के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।जयपुर मौसम केन्द्र की रिपोर्ट देखे तो आज अलवर, चूरू, बारां, करौली को छोड़कर शेष सभी शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। डूंगरपुर में आज न्यूनतम तापमान 16.7, जबकि बाड़मेर 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं टोंक, अजमेर, जालौर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में रात का मिनिमम टेम्प्रेचर 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उत्तरी हवाओं का असर हुआ कमजोर मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सूरज की दिशा अब बदल गई है। इससे उत्तरी हवाएं भी अब कमजोर होने लगी है। इस कारण मैदानी राज्यों में तापमान अब बढ़ने लगे है और दिन में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। लोग अब बिना गर्म कपड़ों के दिन में बाजारों में घूमने-फिरने लगे है। बाड़मेर, जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर, जोधपुर, जालोर में दिन में अब गर्मी पड़ने लगी है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चले गए है। बाड़मेर में कल दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सबसे ज्यादा था।

एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बढ़ा तापमान गुजरात और राजस्थान की दक्षिणी सीमा के ऊपर एक विपरित हवाओं का चक्रवाती तंत्र (एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन) सिस्टम बना हुआ है, जिसके असर के कारण उदयपुर संभाग के जिलों में दिन में तेज गर्मी पड़नी शुरू हो गई। भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, उदयपुर, जालौर में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp