भाजपा पार्षद को किया जयपुर रैफर,दूसरे का इलाज जारी – बीकानेर तहलका
Latest news

भाजपा पार्षद को किया जयपुर रैफर,दूसरे का इलाज जारी

तहलका न्यूज,बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में भर्ती नगर निगम के वार्ड 44 से पार्षद विजय सिंह को जयपुर रैफर कर दिया गया है। विशेष एम्बूलेंस से सिंह को दोपहर बाद जयपुर रवाना किया गया। इस दौरान उप महापौर राजेन्द्र पंवार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सत्यप्रकाश आचार्य सहित साथी पार्षद मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि विजय सिंह का जयपुर में ऑपरेशन होगा। गौरतलब रहे कि नगर निगम के पार्षद पर मकान का छज्जा गिरने से वे गंभीर घायल हो गये है। जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि इनके साथ खड़े दो सफाईकर्मियों के भी चोटें आई है। जानकारी मिली है कि वार्ड 44 के पार्षद विजय सिंह सुबह बिन्नाणी कॉलेज के पास स्थित मून्दड़ा निवास के पास सफाई कार्य का मुआयना कर रहे थे। इस दौरान जेसीबी की टक्कर से एक मकान का छज्जा अचानक उनके ऊपर आकर गिर पड़ा। हादसे में उनके पैर व शरीर पर चोटें आई है। इस समय पार्षद के पास दो सफाईकर्मी भी मौजूद रहे। वे भी इस हादसे की चपेट में आ गए। राहगिरों की मदद से तीनों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। जिनका ट्रोमा सेन्टर में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना के बाद बड़ी संख्या में सिंह के शुभ चिंतक,पार्टी के कार्यकर्ता,पदाधिकारी व साथी पार्षद अस्पताल पहुंचे और सिंह की कुशलक्षेम पूछी।

पूर्व पार्षद भी अस्पताल में भर्ती उधर इसी वार्ड से पूर्व पार्षद नरेश जोशी भी पीबीएम के हल्दीराम मूलचंद हार्ट अस्पताल में भर्ती है। उनकी भी रात को तबीयत बिगडऩे के बाद भर्ती करवाया गया। जोशी ने विजय सिंह के सामने पर्चा दाखिल किया था जो बाद में उनके आग्रह पर उठा लिया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp