युवकों पर लोहे के सरियों से हमला,फिर पिकअप चढ़ाकर मारने की कोशिश – बीकानेर तहलका
Latest news

युवकों पर लोहे के सरियों से हमला,फिर पिकअप चढ़ाकर मारने की कोशिश

तहलका न्यूज,बीकानेर। जयमलसर गांव में शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान एक पक्ष ने युवकों पर हमला बोल दिया। पहले लोहे के सरियों से हमला किया और बाद में पिकअप गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। इस तरह का आरोप लगाते हुए अब श्रीकोलायत थाने में मामला दर्ज कराया जा रहा है। उधर, घायल अवस्था में दो युवकों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार श्रीकोलायत में काम को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। चूरू के कुछ युवक ये काम करना चाहते थे, जबकि जयमलसर के स्थानीय लोग भी ये ही काम करना चाह रहे थे। इसी विवाद के बीच जयमसर गांव में युवक पर हमला कर दिया गया। इससे लक्ष्मण सिंह भाटी पुत्र नरपत सिंह उम्र 35 साल और कुलदीप सिंह पुत्र पूनम सिंह उम्र 33 साल गंभीर घायल हो गए। दोनों घायल जयमलसर गांव के रहने वाले हैं। इन दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है। आरोप है कि चूरू के रहने वाले चार-पांच युवकों ने हमला किया था। लोहे के सरियों से सिर पर छाती पर हमला किया गया, जिससे दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रोमा सेंटर में दोनों का इलाज चल रहा है। समय रहते ट्रोमा सेंटर पहुंचने से दोनों की जान बच गई है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर वहां से निकल गए। अब पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp