युवक पर जानलेवा हमला,पीबीएम में भर्ती – बीकानेर तहलका
Latest news

युवक पर जानलेवा हमला,पीबीएम में भर्ती

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में एक युवक पर दिन दहाड़े तलवार व लाठियों से हमला किया है। हमले का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। गंगाशहर थानाधिकारी नवनीत सिंह के अनुसार घायल निखिल पुरोहित पर कुछ युवकों ने जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। जिसे गंभीर हालात में पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि निखिल किंग कैफे चलाता है और इसका अनिल भाटी नाम के युवक से पुरानी रंजिश चल रही है। जिसके चलते मौका देखकर आज शाम अनिल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मोहतासराय में  निखिल पर हमला बोल दिया। इस हमले में निखिल के हाथ,पैर,सिर व जांघ पर गंभीर चोटें आई है। घायल युवक के पिता का आरोप है कि हमलावरों के हाथों में रिवालवर भी थी। जिन्होंने फायर भी किये थे। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp