सीएम गहलोत के बारे ये क्या बोले केन्द्रीय मंत्री

तहलका न्यूज,बीकानेर। सीएम गहलोत सिर्फ आरोप लगाते है,उनके अलावा कोई काम नहीं है। कभी पीएम पर तो कभी अमित शाह पर आरोप लगाते रहते है। इसके अलावा इनका कोई काम नहीं है। ये आरोप बीकानेर प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने लगाएं। उन्होंने कहा कि गुड गर्वेनेन्स के नाम पर सता में आएं गहलोत अब बैड गर्वेनेन्स दे रहे है। उन्हें जनता की नहीं बल्कि कुर्सी जाने का खतरा लगा रहता है। इसलिये वे हमेशा विधायकों को खुश करने में ही लगे रहते है। प्रदेश में अपराध बढ़ते ही जा रहे है। अपराधों में राजस्थान अग्रणी बन गया है। यहीं नहीं केन्द्र की योजनाओं की राशि सरकार पूरा खर्च नहीं कर पा रही। जिसके कारण वो राशि लैप्स होकर वापस जा रही है। दो खेमों में बंटी कांग्रेस के राज में दलितों व महिलाओं पर अत्याचार खूब बढ़े है। मेघवाल ने कहा कि बीकानेर का विकास हो। इनके लिये हम प्रयासरत है। यहां पोटाश की खासी संभावनाएं है। इसका सर्व का काम हो गया। कैसे खनन कर इसको फर्टीलाइजर बनाएं इसके लिये काम शुरू कर दिया गया है। बीकानेर के लिये मौका है। सीएम तेजी दिखाएं तो काम जल्दी होगा। कोयले में काफी सुधार हुआ है। प्रदेश में कोई कोयले का संकट नहीं है। सोलर प्लांट का काम भी रोबर्ट बाड्रा के जमीन विवाद कम होने के बाद बीकानेर में तेजी से बढ़ा है।
आईजी अचानक पहुंचे अभय कमांड सेन्टर
तहलका न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने अभय कमांड सेन्टर का औचक निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन की तरह फोन करके रियलिटी चैक किया। आईजी ने शहर में लगे सीसीटीवी स्क्रीन पर शहर की गतिविधियों पर रखी जाने वाली नजर की प्रणाली को भी समझा। इस दौरान आईजी ने बताया कि लगातार यहां की शिकायत आ रही थी। जिसके बाद औचक निरीक्षण किया। लेकिन ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। यहां कार्मिकों की ओर से निश्चित रूप से बेहतर काम किया जा रहा है। फिर भी कार्मिकों को इस बात की हिदायत दी गई है कि आमजन के फोन को रिसिव कर उन्हें सन्तुष्ट किया जाएं तथा उनकी शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से हो। इस दौरान अभय कमांड सेन्टर के अधिकारी भी मौजूद रहे।
महात्मा गांधी स्कूलों में जल्द लगेंगे शिक्षक
तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में रूपांतरित महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूलों में रिक्त 494 पदों के लिए आज से संभागीय संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय में ऑनलाइन साक्षात्कार शुरू किए गए। पहले दिन वरिष्ठ अध्यापक हिंदी के 50 अध्यापकों का साक्षात्कार किया गया। अतरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शिखा एरन ने बताया की प्रतिदिन अलग अलग विषय के अध्यपकों का साक्षात्कार किया जाएगा। जिसमें विषय की जानकारी के साथ अंग्रेजी भाषा पर कमांड को जांचा जाएगा। जिसके आधार पर अध्यापकों का चयन किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए विभाग की और से एक पैनल बनाया गया है,जिसमे प्रिंसिपल लेवल के साथ विषय विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। तीन जून तक चलने वाले इस साक्षात्कार में महात्मा गांधी और इंग्लिश मीडियम स्कूलों में अंग्रेजी भाषा में दक्ष टीचर का सलेक्शन करने के लिए 40 अंकों के आधार पर वरीयता सूची तैयार की जाएगी। कमेटी के प्रत्येक सदस्य को 10 में से अंक देने होंगे। इंटरव्यू में प्रत्येक आवेदकों 5 से 10 मिनट का समय दिया गया। आपको बता दे कि प्रदेशभर के करीब 10900 शिक्षकों ने गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में लगने के लिए आवेदन किया है। जिसके लिये मई के पहले सप्ताह में ऑनलाइन आवेदन मांगे गये थे।



