खेत में अफीम-डोडा की खेती,दो को पकड़ा

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के जसरासर थाना इलाके में एक खेत में अफीम व डोडा की खेती पकड़ी है। जिसके चलते दो जनों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर गुंदूसर की रोही में एक किसान अवैध अफीम की खेत कर रखी है। अब डोडा के चीरा लगा रहा है। सूचना पुख्ता होने पर जसरासर पुलिस उस खेत तक पहुंच गई। पुलिस ने यहां से करीब 1800 किलो अफीम बरामद करने के साथ ही दो अलग अलग मामलों में दो किसानों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर पता लगा रही है कि कहां इसकी खेती हो रही है। पिछले दिनों लूणकरनसर के एक खेत में भी अफीम की खेती की आशंका जताई गई थी।खेत में खड़े किसान रामलाल पुत्र जलूराम जाट से पूछताछ की तो वो हड़बड़ा गया। पुलिस को देखकर इधर उधर होने लगा तो पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की।



