कल से यह रहेगा न्यायालयों का समय

तहलका न्यूज,बीकानेर।राजस्थान उच्च न्यायालय तथा समस्त अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायालय एवं कार्यालय के समय में 11 अप्रेल से परिवर्तन होने जा रहा है। यह समय 28 जून तक परिवर्तित रहेंगे। रजिस्ट्रार प्रशासन युधिष्ठिर शर्मा ने एक आदेश निकालकर उच्च न्यायालय का समय प्रात:8 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा कार्यालय का समय प्रात साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। वहीं शेष अधीनस्थ न्यायालयों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक तथा कार्यालय का समय सुबह साढे सात से दोपहर एक बजे तक किया गया है। पीठासीन अधिकारी सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे व दोपहर साढ़े बारह से एक बजे तक चैम्बर्स में कार्य करेंगे।



