दो माह में डॉ सुथार ने कर दिए 58 हार्ट संबंधित ऑपरेशन

तहलका न्यूज,बीकानेर। अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से लवरेज एपेक्स अस्पताल में अब शहर के जाने माने हार्ट सर्जन डॉ जयकिशन सुथार की सेवाएं शुरू हो गई है। आज आयोजित एक प्रेस वार्ता में डॉ सुथार ने बताया कि पिछले दो माह में उन्होंने हार्ट से संबंधित 58 सर्जरी की है। जिनका अस्पताल की ओर से संचालित एक ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि आठ साल की उम्र से 72 वर्ष तक आयु वर्ग के रोगियों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें राहत प्रदान की गई है। इस दौरान डॉ सुथार ने ह्दय रोग होने के कारण,लक्षणों और उपचार के बारे में भी बताया। साथ ही इस रोग से बचने के लिये क्या सावधानियां बरतनी चाहिए,उस पर खुलकर चर्चा की। जल्द ही सरकारी की ओर से चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी लोगों को मिलेगा। प्रेस वर्ता में डॉ तनवीर मालावत,कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ सुरेन्द्र पूनिया,डॉ श्रवण सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर हार्ट सर्जरी करवाएं मरीजों को फल भी वितरित किये गये।



