आखिर मोदी और शाह के लिए क्यों किया सद्बुद्वि यज्ञ

तहलका न्यूज,बीकानेर। कश्मीर में पंडितों पर हो रही हत्या के विरोध में किया शहर जिला कांग्रेस कमेटी बी ब्लॉक के द्वारा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के लिए सद्बुद्वि यज्ञ किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित कोचर की अगुवाई में किये गये इस यज्ञ में कांग्रेसजनों ने कश्मीरी पंडि़तों की सुरक्षा के लिये प्रार्थना की। ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर ने कहा कि कश्मीरी पंडि़तों पर लगातार हमले हो रहे है किन्तु अपने आपको हिन्दुओं के हितैषी कहने वाले हिन्दु संगठन व भाजपा इस पर चुप्पी साधे है। कांग्रेस ऐसी घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। सचिव मनोज चौधरी ने बताया जब से भाजपा की सरकार बनी है केंद्र में कब से लगातार कश्मीर में हिंदुओं की हत्या की जा रही है और यह भाजपा सरकार उस पर मौन है। हम इसका विरोध करते हैं। पार्षद यूनिस अली ने कहा हम भारत के राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि वह कश्मीर में हो रही हत्याओं सरकार को सख्त हिदायत दे और आम लोगों की सुरक्षा करें। इस सद्बुद्वि यज्ञ मे प्रदेश आईटी सेल के सचिव जयदीप सिंह जावा,देहात महिला उपाध्यक्ष अर्चना नागल,आशा देवी स्वामी,हंसराज बिश्नोई,बिश्नाराम गोदारा,नितिन वत्स,विशाल बेनीवाल,धनसुख आचार्य,गोवर्धन लाल मीणा,उमेश पुरोहित,कैलाश गहलोत,छोटू सोनी आदि शामिल रहे।



